मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन अस्पताल में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने आंगनवाड़ी आशाओं एवं चिकित्सा कार्मिकों की ली कार्यशाला बैठक
मारवाड़ जंक्शन अस्पताल में आयोजित कार्यशाला बैठक में मौसमी बीमारियों, टीकाकरण व मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य बीमा को लेकर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जीतकुमार गुर्जर ने आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी ने राज्य सरकार की चिकित्सा संबंधी जनहितकारी योजनाओं को लेकर प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में समस्त चिकित्सा कार्मिक एवं आंगनवाड़ी आशाएं मौजूद रहीं।