मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन विकास अधिकारी ने गुड़ा अजबा एवं अनजी ढाणी विद्यालय में पोषाहार व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विकास अधिकारी भागीरथ सिंह द्वारा आज अनजी की ढाणी एवं गुड़ा अजबा गांव के सरकारी विद्यालय के पोषाहार कक्ष, पोषाहार व्यवस्था, पोषाहार वितरण एवं पोषाहार रख-रखाव व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर स्वच्छता मिशन को लेकर भी विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।