मारवाड़ जंक्शन: सिनला ग्राम में विकास अधिकारी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्रामवासियों को मतदान के लिए किया जागरूक
जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण मंत्री के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विकास अधिकारी भागीरथ सिंह के नेतृत्व में सिनला ग्राम में ग्रामवासियों एवं मनरेगा मजदूरों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।