जानसठ: शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी, भारी श्रद्धालु मौजूद
मुजफ्फरनगर के पौराणिक शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। सुबह से घाट और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए। महिलाओं ने बच्चों का मुंडन कराया और वट वृक्ष की परिक्रमा भी हुई।