जमुई: अमरथ गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट दोनों पक्षों से चार घायल
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष तीन तो दूसरे पक्ष से एक कुल चार लोग घायल हो गए। तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान सुनीता देवी ,डब्लू कुमार, उर्मिला कुमारी के रूप में की गई है। जबकि दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई है।