बिजावर: सावन के तीसरे दिन जटाशंकर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 5 बजे से लगी भक्तों की कतार
छतरपुर जिले के बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में सावन मास के तीसरे दिन भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार कि सुबह 5 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है।