सेन्हा: सेन्हा संसाधन केंद्र में 'हम हिंदुस्तानी' विषय पर कार्यशाला आयोजित, समीना मिश्रा ने बच्चों को कराया भारतीयता का बोध
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संसाधन केंद्र में बुधवार दोपहर 2:30 बजे 'हम हिंदुस्तानी' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। इस कार्यशाला का आयोजन सिनी संस्था और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया था। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को भारतीय होने की पहचान, उसकी जिम्मेदारियों और उससे जुड़े गौरव का बोध कराना था।