सेन्हा: सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में बैंकर्स समिति की बैठक, बीडीओ ने योजनाओं में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार करीब शाम 3:00 बजे प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ संग्राम मुर्मू ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए।