सेन्हा: सेन्हा थाना के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर चला वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और नशे की हालत में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में गुरुवार को शाम करीब 3:30 बजे सेन्हा थाना के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी शिवशंकर मार्डी ने किया।