जमुई: सिकंदरा के केयार गांव में कुत्तों ने दो महिलाओं पर किया हमला, दोनों घायल
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केयार गांव में रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब आवारा कुत्तों के आतंक का खौफनाक मामला सामने आया। खेत से गेहूं की कटाई कर लौट रही दो महिलाओं पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान केयार निवासी 29 वर्षीय आरती देवी और 25 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है।