कोरांव: भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार बीपी सिंह द्वारा स्थापित विद्यालय में
स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा स्थापित जनपद प्रयागराज के कोरांव स्थित गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में भारतीय समाजदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर का आगमन शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब हुआ। इस अवसर पर स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र राजा बहादुर राजा अजेय सिंह, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण आदि ने स्वागत किया।