भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' अभियान को काफी तेज कर दिया है। राहत कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए भारत अब प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा 'ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारत ने वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास और तेज कर दिए हैं। यह अभियान पीड़ितों को इलाज और राहत दोनों उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।'
वहीं एक वीडियो विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शेयर किया है जिसमें वेनेजुएला की एक स्थानीय महिला भूकंप के बाद भारतीय सेना की तरफ से दी जा रही चिकित्सा सहायता के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रही है। महिला बता रही है कि हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जब सब कुछ तबाह हो गया था तब भारतीय सेना के
Korba, Korba | Jun 30, 2026