जिलान्तर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों यथा-स्वास्थ्य उपकेन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों पर जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अन्तर्गत एन०सी०डी० का विशेष स्क्रीनिंग अभियान 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी आमजनों हेतु चलाया जा रहा है। विशेष अभियान में उच्च्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैन्सर स्क्रीनिंग, हृदय रोग एवं सॉस से जुड़ी पुरानी बिमारियों की जाँच की जा रही है। निदेशानुसार स्वास्थ्य संस्थानों के सफाई कर्मियों का भी उच्च रक्तचाप, मधुमेह जाँच की जा रही है एवं विशेष स्क्रीनिंग अभियान में गैर संचारी रोगों के आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी जा रही है। सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक 25 लाख लक्ष्य के विरूद्ध 5 लाख सड़सठ हजार उपलब्धि जिले को प्राप्त हुई। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सी०एच०ओ० एवं ए०एन०एम० के द्वारा अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुये स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी 526 स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगो की स्क्रीनिंग एवं संबंधित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करायी जा रही है। स्क्रीनिंग के माध्यम से आमजनों में उच्च रक्त चाप. मधुमेह, ओरल कैन्सर सहित विभिन्न गैर संचारी रोगो की प्रारंभिक पहचान का प्रयास किया जा रहा है। डा०शरतचन्द्र शर्मा, जिला गैर संचारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरेराज अन्तर्गत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग करने एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है। प्रतिदिन संध्या में श्री ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रखण्डवार समीक्षा की जा रही है। गैर संचारी रोगों से बचाव हेतु संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, व्यसनों से दूरी एवं नियमित स्वास्थ्य जाँच हेतु परामर्श दिया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन 30 नवम्बर-2026 तक किया जायेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department