शिवपुरी नगर: शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत महिला बाल विकास ने जिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
महिला बाल विकास के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में 10 दिवसीय शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर से हुआ था एवं आज 11 अक्टूबर को समापन किया गया है। इसी क्रम में महिला बाल विकास द्वारा जिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया।