हरदोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में निकाला पथ संचलन, लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में पथ संचलन निकाला। आवास विकास कॉलोनी, रेलवेगंज, आजाद नगर, ओम नगर, फल मंडी सहित कई जगह संचलन निकला। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।आवास विकास कॉलोनी में एकत्रीकरण के दौरान मुख्य वक्ता नगर कार्यवाह विनय पांडेय ने कहा कि आज से सौ वर्ष पूर्व डॉक्टर हेडगेवार ने जो बीज बोया था वह वट वृक्ष बन गया है।