हरदोई: कलेक्ट्रेट मार्ग पर अधिवक्ता संघ चैम्बर के सामने डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो महिलाएं घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2025 शहर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर अधिवक्ता संघ चैम्बर के सामने बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार की अगली और पिछली सीट पर बैठी दो महिलाएं घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने में हुआ।