हरदोई: कैनाल रोड पर अनियंत्रित पिकप डाला सड़क किनारे मौरंग में घुसा, नशेड़ी ड्राइवर को लोगों ने पीटा, चालक हिरासत में
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2025 शनिवार रात कोतवाली शहर क्षेत्र के कैनाल रोड पर नीलकंठ होटल के पास तेज रफ्तार पिकप डाला अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी मौरंग में जाकर घुसा। पिकप डाला की रफ्तार इतनी तेज थी की सड़क पर अफरातफरी मच गई। पहले राहगीरों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप डाला को कब्जे में लिया है और चालक शैलेंद्र को हिरासत में लिया।