हरदोई: सपा कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2025 सपा कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी इस अवसर पर डॉक्टर लोहिया के योगदान पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि डॉक्टर लोहिया युग पुरुष थे, उन्होंने समाजवाद की नींव रखी। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल आदि रहे।