जहानाबाद: अरवल मोड़ के पास एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल, लोगों ने की घटना की निंदा
जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो रविवार रात करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी दोनों जहानाबाद के रहने वाले हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना की निंदा की।