भोरे: रात्रि भ्रमण के दौरान भोरे थाने पहुंचे SP स्वर्ण प्रभात, लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था आदि को लेकर दिए कई दिशा निर्देश
भोरे थाने में शनिवार की रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण, हथियार बरामदगी आदि से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए। वहीं, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण बाउंड डाउन, शराब बरामदगी इत्यादि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।