भोरे: संसारपुर काली स्थान के पास सड़क किनारे मिले 17 वर्षीय युवती के शव की अब तक नहीं हुई पहचान, पहचान करने में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के संसारपुर काली स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे मिले एक अज्ञात युवती के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसे युवती के शव की पहचान करने में जुटी हुई है। बता दें कि संसारपुर काली स्थान के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवती के शव को ग्रामीणों ने देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी थी।