भोरे: परसौनी में एक व्यक्ति के घर में कुछ लोगों ने लगाई आग, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में महावीर चौहान के घर में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। जिसके दो दिन बाद उसी गांव के मैनेजर चौहान, प्रदीप चौहान, सोनी देवी, दुर्गेश चौहान, रिंकू कुमारी, पिंटू कुमारी, पूर्णमासी चौहान और विशाल चौहान लाठी डंडा से लैस होकर आए और मारपीट कर मंगलसूत्र व मोबाइल छीन लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।