भोरे: भोरे में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई इंटर स्टेट को आर्डिनेशन की बैठक, यूपी, बिहार सहित तीन जिले के अधिकारी हुए शामिल
भोरे स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी, बिहार सहित तीन जिले के अधिकारीयों के साथ इंटर स्टेट को ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, सीमा निगरानी सहित तमाम बिंदुओं पर अधिकारियों ने चर्चा की। अवैध शराब, धन के प्रवाह पर निगरानी वांछित अपराधीयों की गिरफ्तारी जैसे अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई।