भोरे: संसारपुर काली स्थान के पास एक 17 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पुलिस ने किया बरामद, कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा
थाना क्षेत्र के संसारपुर खाली स्थान के समीप शुक्रवार को पुलिस ने एक 17 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। जिसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु गोपालगंज भेज दिया। खबर भेजे जाने तक शश की पहचान नहीं हो पाई थी। खबर के मुताबिक ग्रामीणों ने संसारपुर काली स्थान से दक्षिण करीब 100 फीट की दूरी पर सड़क किनारे युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।