भोरे: शिवराजपुर में अचानक लगी आग से तीन आवासीय झोपड़ीयां जलकर हुई राख, 5 लाख की संपत्ति जलने का लगाया गया अनुमान
थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन लोगों की आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में अनाज कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर और 35000 नगद सहित करीब पांच लाख की संपत्ति चलकर राख हो गई है। वहीं आग बुझाने के क्रम में एक युवक भी झुलस गया। जिसका इलाज चल रहा है। जिन लोगों के घरों में आग लगी है। उनमें राहुल बसफोर, मनोज बांसफोर और फुटानी बांसफोर शामिल है।