हथुआ: हथुआ की युवती घर से लापता, मीरगंज के युवक पर अपहरण का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के मां ने मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा खास निवासी विशाल कुमार पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, दोपहर में युवती अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। जब मां की नींद खुली तो बेटी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।