बदलापुर: सिंगरामऊ में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठी मइया की आराधना की, उमड़ी भारी भीड़
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ में डाला छठ पर्व पर रविवार की शाम गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित राजा साहब के पोखरे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। घाट पर छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। कुंवर जय ब