चाईबासा: बहन का शव लेकर बैंक पहुंचना दुखद, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति मामले पर स्वत: संज्ञान लें: बुधराम
बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।श्री लागुरी ने कहा कि बिनाली गांव के गरीब जीतू मुंडा ने क़ब्र खोदकर बहन की लाश के साथ बैंक पहुँच कर पैसे निकालने की घटना दुखद है।