सिमडेगा: शहर में सर्वेश्वरी आश्रम का 64वां स्थापना दिवस मनाया गया, निकाली गई प्रभात फेरी
सर्वेश्वरी आश्रम 21 सितंबर को अपना 64 वा स्थापना दिवस मना रहा है। आज सुबह 5:30 प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें अघोरेश्वर भगवान राम की तस्वीर वाहन में सजाकर आश्रम के लोग बाइक पर उनकी जय जयकार करते हुए पूरे शहर का चक्कर लगाए। इसके बाद आश्रम में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए।