खंडवा नगर निगम के सभागृह में बुधवार को साल 2026-27 का बजट सम्मेलन हुआ। 883 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपए का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। खास बात रही कि इस दौरान अधिकांश विपक्षी नेता सदन के बाहर रहे। सम्मेलन के दौरान विपक्ष ने सूरजकुंड क्षेत्र से हटाए गए परिवारों का नेतृत्व किया।