प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ शहर में जाम बना आम, वन-वे व्यवस्था की कमी से बिगड़ रही यातायात की स्थिति
प्रतापगढ़। शहर की बसावट भले ही यातायात की दृष्टि से उपयुक्त मानी जाती हो, लेकिन पुलिस प्रशासन की प्रभावी कसावट के अभाव में जाम की समस्या दिनभर आम हो गई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह से शाम तक यातायात बाधित रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड से अर्चना टॉकीज रोड, अर्चना टॉकीज से पोस्ट ऑफिस चौराहा व मंडी रोड, प्रताप टॉक