कांके: सीसीएल के अध्यक्ष ने कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में शनिवार शाम करीब चार बजे सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन को उन्होंने 09 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कोल इंडिया मैराथन के तृतीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।