जशपुर: बगीचा के डूमरकोना स्थित ठिबू डैम करोड़ों की लागत से बना डेम बारिश में क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
जशपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया ठीबू नाला डेम बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल सका और इसके क्षतिग्रस्त हो गया है। डेम के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की