सागर नगर: सीताराम रसोई परिवार और बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बीएमसी को नवजात शिशुओं के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं
शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में शनिवार दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीताराम रसोई परिवार और बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा नवजात शिशुओं के उपचार के लिए दो फोटोथेरेपी मशीनें और दो एसएनसीयू उपकरण भेंट किए गए। इनसे नवजात शिशुओं को पीलिया (जॉन्डिस) के उपचार में मदद मिलेगी।