तरबगंज: तरबगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
तरबगंज तहसील में शनिवार को 10 बजे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के विभिन्न स्थानों से कुल 72 शिकायतें आईं। जिस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी व तहसीलदार केशव प्रसाद और क्षेत्र अधिकारी सौरभ वर्मा ने की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार के साथ अन्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।