तरबगंज: नवाबगंज के कटी तिराहे पर शराब लाने से मना करने पर दबंगों ने दिव्यांग युवक को पीटा, पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई
नवाबगंज कस्बे के कटी तिराहे पर युवक द्वारा शराब लाने से मना करने पर दबंगो ने दिव्यांग युवक हड्डीपुरवा निवासी अनिल निषाद की पिटाई कर दी।पीड़ित के तहरीर के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कटी तिराहे पर सामन लेने जा रहा था कि रास्ते में बढ़ई पुरवा निवासी राजेश तथा चीकू ने उसे रोक कर ठेके की दुकान से शराब लाने को कहा उसके मना करने पर उसकी पिटाई की गई।