लातेहार: जिला खेल स्टेडियम में प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन
जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे आयोजित प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले की महिला एवं पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया।