विदिशा नगर: विदिशा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों ने शहर के मेडिकल स्टोर बंद रखने की बात कही
पूरे देश में ऑनलाइन बाजार को लेकर सभी प्रकार के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक भी ऑनलाइन दवा खरीदी को लेकर कई सवाल उठाते हुए इसका विरोध लंबे समय से कर रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन बाजार में वे दवाईयां भी लोगों तक आसानी से पहुंच रही हैं, जो डॉक्टर की बिना सलाह की ही मंगाई जाती है।