हज़ारीबाग: भैरो मठ के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
इचाक थाना क्षेत्र के भैरो मठ के पास मंगलवार दोपहर एक झोपड़ी से युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमुआरी निवासी 28 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई। वह सोमवार शाम इचाक जाने की बात कहकर निकला था और फिर लापता हो गया। मंगलवार को उसकी बाइक और शव संदिग्ध अवस्था में मिले। मुंह-नाक से खून निकलने पर हत्या की आशंका गहराई। पुलिस जांच जारी है।