हज़ारीबाग: झारखंड पुलिस अकादमी में बुनियादी प्रशिक्षण शुरू, 'पुलिस की छवि सुधारने में चुनौती' पर सेमिनार आयोजित
हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी में मंगलवार को जेपीएससी चयनित पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन हुआ। इसके साथ “चैलेंज इन इंप्रूविंग द इमेज ऑफ पुलिस” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। निदेशक आईजी अखिलेश कुमार झा और पूर्व डीजी आरके मल्लिक ने कानून, कर्तव्य व व्यवहारिक गुणों पर मार्गदर्शन दिया। झा ने कहा कि यह प्रशिक्षण भविष्य में अत्यंत लाभकारी होगा।