हज़ारीबाग: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की जांच
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान चौधरी यादव (45) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के पर्चे के बजाय गलत इंजेक्शन चढ़ाए जाने से उनकी हालत बिगड़ी।सूचना पर सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।अस्पताल सुप्रिटेंडेंट अनुकरण पूर्ति ने बताया कि जांच टीम बनाई गई है