कांके: रांची के पिठौरिया में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2024 उत्पाद विभाग ने पिठौरिया में नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वाली मिली फैक्ट्री से 522 लीटर नकली विदेशी शराब भी जब्त किए है। इसके अलावा वहां से नकली शराब बनने की खाली बोतले, स्टीकर, ढक्कन और झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग का स्टीकर भी जब्त किया।