कांके: किशोरगंज स्थित एक घर में लगी आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
Kanke, Ranchi | Feb 18, 2024 रांची के किशोरगंज स्थित एक घर में आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घर में आग कैसे लगी इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी होगी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है।