कांके: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार के एक कारोबारी से एक करोड़ की मांगी रंगदारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार के एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में कारोबारी ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी को अंजान नंबर से फोन आया, फोन करने वाला खुद को अमन साहू बताया और एक करोड़ की रंगदारी मांगी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।