कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पॉवर हाउस रोड में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पॉवर हाउस रोड में एक युवक आज सोमवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान सुमित कुमार दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। युवक के आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।