फतुहा: जर्नादनपुर-वरुणा पथ पर मिला एक अज्ञात अधेड़ का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fatwah, Patna | Sep 14, 2025 जर्नादनपुर वरुणा पथ पर एक अज्ञात अधेड़ का ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाना की पुलिस ने शव को बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि मृतक 40 वर्ष के आसपास का है। मृतक का सिर कुचला हुआ है ऐसा लगता है कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से मृतक पहचान करने में जुटी है।