फतुहा: त्रिवेणी संगम पर जिउतिया के नहाए-खाय में पुत्रवती माताओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Fatwah, Patna | Sep 13, 2025 त्रिवेणी संगम पर जिउतिया के नहाए खाय को लेकर पुत्रवती मां ने आस्था की डुबकी लगाई है। नालंदा, जहानाबाद, पटना, अरवल सहित कई जिले से त्रिवेणी संगम पर पुत्रवती मां ने पहुंचकर जिउतिया के नहाए खाए को लेकर गंगा में डुबकी लगाई है। उसके उपरांत गंगा का पूजा अर्चना की है। आस्था की डुबकी लगाने के बाद काफी शुद्धता के साथ जितिया व्रत करने वाली माताओ ने भोजन ग्रहण किया है।