फतुहा: सब्बलपुर सती चौड़ा के पास गंगा नदी में डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद
Fatwah, Patna | Sep 13, 2025 सब्बलपुर सती चौडा के पास गंगा नदी में डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान सती चौड़ा निवासी मोती सहनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद मोती साहनी का शव जैसे ही उसके घर पर पहुंच परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।