फतुहा: 16 सितंबर को तेजस्वी यादव के फतुहा आगमन को लेकर विधायक डॉ. रामानंद यादव ने की बैठक
Fatwah, Patna | Sep 13, 2025 16 सितंबर को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का फतुहा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई है। तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के तहत फतुहा पहुंचेंगे तथा अपराह्न 3:00 बजे सोनारू स्थित वृंदावन उत्सव हॉल में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ जनसंवाद करेंगें।