आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में 10 अगस्त की परीक्षा रद्द, अब 18 अगस्त को होगी
10 अगस्त को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा होने के कारण स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की 10 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा ने बताया कि अब उक्त परीक्षा 18 अगस्त को पूर्व के निर्धारित समय, निर्धारित पाली और पूर्व के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी।